Showing posts with label *गरिमा सक्सेना. Show all posts
Showing posts with label *गरिमा सक्सेना. Show all posts

Thursday, November 23, 2023

जीवन सुहाना कर दिया

प्रेम सम्बंधों को 
नव पहचान देकर 
आपने जीवन सुहाना कर दिया

पा नवल मधुमास 
अमराई महकती जिस तरह 
सुबह पाकर मौन 
चिड़िया है चहकती जिस तरह 
उस तरह मुझको नये
अरमान देकर 
आपने जीवन...

मिल गयी है भोर 
मेरी कपकपाती चाह को 
आपने आकर मिटाया 
ज़िन्दगी के स्याह को 
चाहतों को इक नया 
उन्वान देकर 
आपने जीवन...

हो गयी हूँ आज कुसमित 
आपकी पाकर छुवन
बँध गयी हूँ आपसे 
पर मिल गया मुझको गगन 
ढाई आखर बोल 
का सम्मान देकर 
आपने जीवन...

-गरिमा सक्सेना